लग्जरी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2022 Toyota Glanza, खरीदें Powerful माइलेज, स्टाइलिश लुक और कम कीमत के साथ

2022 Toyota Glanza Car

टोयोटा कंपनी ने अपनी जबरदस्त कार Toyota Glanza को बिक्री के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इस फोर व्हीलर कार को टोयोटा कंपनी ने 6.71 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। टोयोटा कंपनी की इस फोर व्हीलर कार में बहुत सारे बदलाव भी देखने को मिले हैं। यह फोर व्हीलर कार मारुति कंपनी की बलेनो पर आधारित है। अब हम जानेंगे इस कार के फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में।

2022 Toyota Glanza Car Variants

भारतीय बाजार में Toyota Company ने अपनी इस फोर व्हीलर कार को चार वेरिएंट्स – ई, जी, एस और वी में उपलब्ध किया है।

2022 Toyota Glanza Car Engine Specification

2022 Toyota Glanza

आज हम आपको बताने वाले हैं टोयोटा की इस 5 सीटर कार में मिलने वाले इंजन के बारे में, तो इसमें 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका प्रयोग Maruti Baleno कार में किया जाता है, जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टाॅर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस फोर व्हीलर कार में इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, साथ ही इसमें 5 स्पीड एएमटी गियर बॉक्स को ऑप्शनल रखा गया है। यह फोर व्हीलर कार शानदार माइलेज के साथ लॉन्च हुई है। इस कार का माइलेज 22.9 किलोमीटर प्रति लीटर है।

इस फोर व्हीलर कार के सीएनजी वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है। सीएनजी मोड में यह इंजन 77.5 पीएस की पावर देता है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 30.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम हैं। इस फोर व्हीलर कार में आईडल इंजन स्टार्ट-स्टॉप फीचर्स भी दिया गया है।

2022 Toyota Glanza Car Sitting Capacity

टोयोटा कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को 5 सीटर कार के रूप में लाॅन्च किया है। इस फोर व्हीलर कार में पांच लोग आराम से बैठ कर सफर कर सकते हैं।

2022 Toyota Glanza Car Luxury Features

2022 Toyota Glanza

अब हम आपको बताने वाले हैं इस शानदार फोर व्हीलर कार में मिलने वाले फीचर्स के बारे में, तो टोयोटा कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और डीआरएल्स, नई एल शेप्ड एलईडी टेललाइट्स, नए 15 इंच अलॉय व्हील्स, हेडअप डिस्प्ले, 9 इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ), लिमिटेड रिमोट ऑपरेशन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एलेक्सा होम डिवाइस सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, फ्लैट बाॅटम स्टीयरिंग व्हील और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं।

2022 Toyota Glanza Car Safety Features

टोयोटा कंपनी ने अपनी इस फोर व्हीलर कार में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट (केवल एएमटी वेरिएंट), 6 एयर बैग्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

2022 Toyota Glanza Car Comparison

2022 Toyota Glanza

Toyota Company ने इस फोर व्हीलर कार का मुकाबला – Hyundai I20, Maruti Baleno और Tata Altroz से किया है।

2022 Toyota Glanza Car Price

भारतीय बाजार में Toyota Company ने इस फोर व्हीलर कार को अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग कीमत पर लॉन्च किया है। अब हम आपको बताने वाले हैं इस कार की कीमत के बारे में, तो टोयोटा कंपनी की कार की कीमत 6.71 लाख रुपए से शुरू होती है और 9.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है।

Toyota Company ने इस कार की कीमत बढा दी है। कंपनी का कहना है कि राॅ मैटेरियल की बढ़ती कीमत के कारण उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण टोयोटा ग्लैंजा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। Toyota Company एकमात्र ऑटो निर्माता नहीं हैं, जिसने इसी कारण का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमत बढ़ाई है। इसी कारण की वजह से कई अन्य कार ब्रांडो ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह कार आपको बेहद पसंद आयेगी।

Leave a Comment