New Maruti Baleno Car
आपकी मनपसंदीदा फोर व्हीलर कार फिर एक नए लुक में तहलका मचाने आ गयी, New Maruti Baleno Car लग्जरी फीचर्स और दमदार इंजन के साथ ।
New Maruti Baleno Car Engine or Specification
इस Car में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 90 Ps की पावर और 113 Nm का टॉक जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें आइडल स्टार्ट- स्टॉप टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई गई है। इस फोर व्हीलर कार में आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। और इस फोर व्हीलर कार में 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन को विकल्प के रूप में रखा गया है।
इस फोर व्हीलर कार के CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है। लेकिन इसका पावर आउटपुट ( 75.49 PS और 98.5 NM ) थोड़ा कम हुआ है। CNG मॉडल में केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। और इसमें आइडल स्टार्ट- स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
New Maruti Baleno Car Features
इस प्रीमियम फोर व्हीलर कार में सेगमेंट फर्स्ट हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, रियल फास्ट चार्जिंग USB पोर्ट (रेगुलर और टाइप सी ) रियर AC वेंट्स और LED फाॅग लैंप्स जैसे नए लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोर व्हीलर कार के फीचर्स लिस्ट में नई डिजाइन की LED प्रोजेक्ट हेड लाइटे, आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट करने वाला 9 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर और क्रूज कंट्रोल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, और इस फोर व्हीलर कार में आपको ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पुश बटन, स्टार्ट/ स्टॉप और कीलैस एंट्री जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।
अधिकारिक साइट पर जाएं- Check kare car details on official site
New Maruti Baleno Car Mileage
New Maruti Baleno का MT वर्जन 22.35 किलो मीटर प्रति लीटर है। और AMT वर्जन 22.94 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है। आपको बता दें कि इस फोर व्हीलर कार ने माइलेज के मामले में टॉप नम्बर 1 पोजीशन हासिल की है।
New Maruti Baleno Car Variants
इस Car 4 वेरिएंट में उपलब्ध है, सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि Company ने New Maruti Baleno Car को 5 seater में लॉन्च किया है। तो इस फोर व्हीलर कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं।
Baleno Car Colours
आपको बता दें कि, New Maruti Baleno Car को Company ने 7 रंगों में उपलब्ध की है। वह कुछ इस प्रकार हैं :-
० नेक्सा ब्लू
० पर्ल आर्कटिक व्हाइट
० ग्रेडयोर ग्रे
० स्प्लेंडिड सिल्वर
० ओपुलेंट रेड
० लक्स बेस
० पर्ल मिडनाइट ब्लैक, रंगों में आती है।
यह भी पढ़े- Luxury Interior के साथ लॉन्च हुई, Nissan X-Trail की कम कीमत वाली SUV, शानदार इंजन के साथ 4 Generation
Baleno Car Safety Features
Maruti Company ने पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस फोर व्हीलर कार में 6 एयर बैग्स, ESP और हिल होल्ड असिस्ट देखने को मिल जाते हैं। और इसके अलावा आपको इसमें आईएसओफिक्स माउंट, ABS के साथ EBD और स्पीड अलर्ट सिस्टम भी उपलब्ध किया गया है।
यह भी पढ़े- Scorpio को टक्कर देने आ गयी, Mahindra XUV 200 , आइये जाने लोगों की मनपसंद कार के खुफिया राज
Baleno Car Price
New Maruti Baleno Car की कीमत की बात की जाए तो यह फोर व्हीलर कार बजट के मामले में भी काफी कम कीमत में उपलब्ध है। Company ने इस फोर व्हीलर कार को अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग कीमत पर लॉन्च किया है।
New Maruti Baleno Car की कीमत 6.66 लाख रुपए से शुरू होती है। और New Maruti Baleno Car की टॉप मॉडल की कीमत 9.88 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है।
Maruti Baleno Car EMI Plans
आपको बता दें कि Company ने New Maruti Baleno Car को EMI के रूप में भी उपलब्ध कराया है, तो आप इस फोर व्हीलर कार को EMI की आसान किस्तों के रूप में भी खरीद सकते हो।