अगर आप भी लंबे समय से एक दमदार, स्टाइलिश और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वजह ये है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही Maruti और Hyundai और Mahindra जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई-नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं। ये SUV न सिर्फ फीचर्स में जबरदस्त होंगी, बल्कि लुक और माइलेज के मामले में भी शानदार होंगी।
साल 2025 और 2026 ऑटो लवर्स के लिए SUV काफी खास होने वाला है। क्योंकि तीन बड़ी कंपनियां अपनी धांसू कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कौन सी गाड़ियां हैं ये और इनकी खासियत क्या होगी, तो चलिए आपको पूरा अपडेट देते हैं।
Mahindra XUV3XO EV – अब खेल बदलेगा
महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV लंबे समय से चर्चा में है। इसकी टेस्टिंग भी काफी समय से भारतीय सड़कों पर देखी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra XUV3XO EV को 2025 के अंत या फिर 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
Mahindra इस कार को खासतौर पर Tata Nexon EV और अपकमिंग Kia Syros EV को टक्कर देने के लिए ला रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के आसपास हो सकती है। कंपनी इसमें शानदार रेंज, दमदार बैटरी पैक और एडवांस टेक्नोलॉजी देने जा रही है, जो इसे इस सेगमेंट में बाकी गाड़ियों से अलग बनाएगी।
Hyundai Venue का न्यू जेनरेशन मॉडल – लेवल 2 ADAS के साथ आएगी
Hyundai भी अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त तोहफा लेकर आ रही है। Hyundai Venue का नया जनरेशन मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है। माना जा रहा है कि इस साल के फेस्टिव सीजन में इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। यह SUV आपको बेहद पसंद आयेगी।
टेस्टिंग के दौरान ये नई Venue कई बार भारतीय सड़कों पर स्पॉट हो चुकी है। इस बार कंपनी इसमें एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नई LED लाइट्स, शार्प लुक और मस्कुलर डिजाइन इसे पहले से काफी ज्यादा प्रीमियम बनाएंगे।
इंटीरियर की बात करें तो लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे और भी एडवांस बना देंगे। इंजन ऑप्शन में भी कोई कमी नहीं होगी। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर CRDi डीजल और 1.0 लीटर tGDi पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। यानी पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन।
Maruti Suzuki Fronx Hybrid – माइलेज का बादशाह
अब बात करते हैं Maruti Suzuki की उस अपकमिंग गाड़ी की जिसका इंतजार लाखों लोग बेसब्री से कर रहे हैं। Maruti Fronx का नया Hybrid वर्जन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 2025 के अंत तक लॉन्च कर सकती है।
Fronx Hybrid में कंपनी का नया HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) सिस्टम दिया जाएगा। इस गाड़ी का फेसलिफ्ट वर्जन नई डिजाइन लैंग्वेज, अपडेटेड इंटीरियर और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगा।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो शानदार माइलेज देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कार एक लीटर पेट्रोल में करीब 30 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होगी। यानी यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है जो हर महीने फ्यूल में खर्च कम करना चाहते हैं।
यह भी पढ़े- मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आई New Maruti Alto 800 2025 – सिर्फ ₹3.30 लाख में शानदार 5-सीटर कार
अब क्या करें? खरीदें या थोड़ा रुकें?
अगर आप भी यह SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना समझदारी होगी। क्योंकि आने वाले SUV कुछ महीनों में आपको ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर माइलेज और शानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ नई कारें देखने को मिलेंगी। खास बात ये है कि ये गाड़ियां स्टाइल, टेक्नोलॉजी और बजट, तीनों में परफेक्ट बैलेंस बनाएंगी
डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। गाड़ियों की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट कंपनी द्वारा समय-समय पर बदल सकती है। किसी भी वाहन की खरीदारी से पहले आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से जानकारी अवश्य लें।