भारत में लॉन्च हुई Powerful Engine के साथ Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder, 3.5 सेकंड में पकड़ लेती है 100 KM की स्पीड, कीमत देखें

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car

इटली की जबरदस्त ऑटोमोबाइल कंपनी लैम्बोर्गिनी ने भारत में अपनी Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder कार के ओपन टॉप मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोर व्हीलर कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। आकर्षक डिजाइन और शानदार पावरफुल इंजन वाली इस स्पोर्ट्स कार की शुरुआती कीमत 3.54 करोड़ रुपए रखी गई है।

इटालियन स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी ने Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder कार को भारत में लॉन्च करने में कुछ ज्यादा समय ले लिया था। परंतु अब यह फोर व्हीलर कार भारत में लॉन्च हो चुकी है। अब हम आपको लैम्बोर्गिनी कंपनी की ओर से आने वाली इस कार में मिलने वाले पावरफुल इंजन, फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में पूरी जानकारी देंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car Engine OR Power

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder

लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार में 5.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इस वी10 इंजन दिया है। यह पावरफुल इंजन 602 बीएचपी का पावर और 650 एनएम का पीक टाॅर्क जेनरेट करता है। Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder कार सिर्फ और सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस फोर व्हीलर कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज की बात करें तो यह फोर व्हीलर कार 5.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car Design

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder

लुक और डिजाइन की बात करें तो लैम्बोर्गिनी कंपनी की यह फोर व्हीलर कार कूपे वर्जन से काफी मिलती जुलती है। हालांकि, इस फोर व्हीलर कार में ड्रॉप टॉप रूफ मैकेनिज्म दिया गया है, जिसकी वजह से हार्ड टॉप मॉडल की तुलना में इस फोर व्हीलर कार का वजन करीब 120 किलोग्राम ज्यादा है। इस फोर व्हीलर कार का बोल्ड लुक हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। लैम्बोर्गिनी कंपनी की यह फोर व्हीलर कार आपको बेहद पसंद आयेगी।

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car Features

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder

लैम्बोर्गिनी कंपनी की यह फोर व्हीलर कार 2 सीटर पेट्रोल कार है। लैम्बोर्गिनी कंपनी की फोर व्हीलर कार में लैम्बोर्गिनी Huracan Evo RWD Coupe जैसा ही केबिन दिया है। इस फोर व्हीलर कार में 8.4 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जो सेंटर कंसोल पर लगा हुआ है। यह फोर व्हीलर कार एप्पल करप्ले और अमेजन एलेक्सा वाॅयस रिकग्निशन फीचर्स को सपोर्ट करती है। लैम्बोर्गिनी कंपनी की इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम System (एबीएस), ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टाॅप बटन, अलाॅय व्हील्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

लैम्बोर्गिनी कंपनी की इस कार के अहम फीचर्स में से एक यह है कि इस कार के साॅफ्ट-टॉप रूफ को मात्र 17 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। आपको बता दें कि अगर कार 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हो, तब भी साॅफ्ट-टॉप रूफ को खोला या बंद किया जा सकता है।

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car Colour Options

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder

अब हम आपको बताने वाले हैं, कि लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार के वेरिएंट में 19 कलर्स ऑप्शन – ब्लू सेफस, वर्दे मंटिस, बिआन्को मोनोसेरस, ब्लू ग्रिफो, बिआन्को इकारस, अरंसियो बोरेलिस, मैरोन अलकेस्टिस, मरून आपुस, रोस्सो मार्स, ब्लू एस्ट्रेस, अरेंसियो Argos, Rosso Cadens matt, वर्दे citrea, blu seiler, ग्रिगिओ artis lucido, blu eleos, bronzo zenas, blu aegeus and वर्डे स्कैंडल में उपलब्ध किराए है।

Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder Car Price

लैम्बोर्गिनी कंपनी की इस फोर व्हीलर कार की शुरुआती कीमत 3.54 करोड़ रुपए से शुरू होती है और 4 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है। यह फोर व्हीलर कार आपको और आपके परिवार को बेहद पसंद आने वाली कारों में से एक शानदार कार है।

Leave a Comment