Lamborghini Aventador Car
दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी लैम्बोर्गिनी ने अपनी सबसे हाई स्पीड कार Lamborghini Aventador को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एक स्पोर्ट्स फोर व्हीलर कार है। लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने में कुछ ज्यादा समय ले लिया था, परंतु अब यह फोर व्हीलर कार भारत में लॉन्च हो गयी है। इस फोर व्हीलर कार में आगे की तरफ लैम्बोर्गिनी का (लोगो) देखने को मिल जाता है। अब हम आपको लैम्बोर्गिनी कंपनी की तरफ से आने वाली इस फोर व्हीलर कार में मिलने वाले फीचर्स, पावरफुल इंजन, शानदार माइलेज, लग्जरी डिजाइन और कीमत के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Lamborghini Aventador Car Sitting Capacity
लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को दो सीटर कार के रूप में उपलब्ध किया है। इस फोर व्हीलर कार में दो लोग आराम से बैठ कर सफ़र कर सकते हैं।
Lamborghini Aventador Car Variants
लैम्बोर्गिनी कंपनी ने भारत में इस फोर व्हीलर कार को कई वेरिएंट्स – Aventador एस, Aventador एसवीजे, Aventador एसवीजे रोडस्टर, Aventador एलपी700 4, Aventador रोडस्टर एलपी700 4 और Aventador एलपी780 4 अल्टीमा मे उपलब्ध किया है।
Lamborghini Aventador Car Engine OR Transmission, Mileage
अब हम आपको बताने वाले हैं इस फोर व्हीलर कार में मिलने वाले इंजन के बारे में, तो लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार में केवल 6498 सीसी पेट्रोल इंजन दिया है। यह एक वी12 इंजन है। इस फोर व्हीलर कार का मैक्सिमम पावर आउटपुट 759 बीएचपी और अधिकतम टाॅर्क 720 एनएम दिया गया है। इस फोर व्हीलर कार में 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। यह फोर व्हीलर कार 2.9 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इस फोर व्हीलर कार की टॉप स्पीड 217 मील प्रति घंटा है।लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार में 90 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी है। शानदार माइलेज की बात करें तो यह फोर व्हीलर कार शहर और हाइवे पर 5.0 किलोमीटर प्रति लीटर से 7.69 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच का माइलेज देने में सक्षम है।
Lamborghini Aventador Car Colour Options
लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को कई कलर ऑप्शन – गियालो स्पीका, गियालो एव्रोस, बियांको, नीरो अल्डीबरन, ब्लू ग्लाॅको, वर्डे-स्कैंडल में उपलब्ध किया है। लैम्बोर्गिनी कंपनी की इस स्पोर्ट कार की लम्बाई 4868 एमएम, चौड़ाई2273 एमएम और व्हीलबेस 2700 एमएम है। यह फोर व्हीलर कार आपको बेहद पसंद आने वाली है।
Lamborghini Aventador Car Features
अब हम आपको बताने वाले हैं इस फोर व्हीलर कार में मिलने वाले फीचर्स के बारे में, तो लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस कार में 6 एयर बैग्स, एलईडी लाइट्स, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, पैडल शिफ्ट, इलेक्ट्रिक 4-वे लंबर सपोर्ट, फ्रंट वेंटीलेटड, सीटें स्टीयरिंग माउंटेड, ऑडियो कंट्रोल्स, की-लेस एंट्री, लैदर अपहोल्स्ट्री, क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए हैं।
Lamborghini Aventador Car Comparison
लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार का मुकाबला – फेरारी 488 कार से किया है।
Lamborghini Aventador Car Price
लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग कीमत पर लॉन्च किया है। अब हम आपको बताने वाले हैं इस कार की कीमत के बारे में, तो भारत में लैम्बोर्गिनी एवेंटाडाॅर कार की कीमत 5.01 करोड़ रुपए से शुरू होती है और 5.62 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है। लैम्बोर्गिनी कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार को ईएमआई पर भी उपलब्ध किया है, तो आप इस फोर व्हीलर कार को ईएमआई की आसान किस्तों के रूप में खरीद सकते हैं। यह कार आपको और आपके परिवार को बेहद पसंद आने वाली कारों में से एक शानदार कार है।