Close Menu
drivesalerts.com
    drivesalerts.com
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    drivesalerts.com
    Home»ऑटोमोबाइल»4.5 सेकंड में 100 KM की स्पीड पकड़ने वाली, Aston Martin DBX Car, देखिए होश उड़ानें वाली कीमत और Luxury Features
    ऑटोमोबाइल

    4.5 सेकंड में 100 KM की स्पीड पकड़ने वाली, Aston Martin DBX Car, देखिए होश उड़ानें वाली कीमत और Luxury Features

    Himanshu kushwahaBy Himanshu kushwaha17 August 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Aston Martin DBX Car
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Aston Martin DBX Car- ब्रिटेन की मशहूर स्पोर्ट्स कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Aston Martin ने अपनी पहली एसयूवी (डीबीएक्स) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह एक 5 सीटर कार में, जिसमें 5 लोग आराम से बैठ कर सफ़र कर सकते हैं। अब हम जानेंगे इस कार के इंजन परफॉर्मेंस, फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में, तो चलिए शुरू करते हैं।

    पावरफुल इंजन से भरपूर 

    एस्टन मार्टिन कंपनी ने अपनी Aston Martin DBX Car में 4 लीटर, ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया है। यह पावरफुल इंजन मर्सिडीज एएमजी से लिया गया है, जो 550 पीएस की पावर और 700 एनएम का टाॅर्क जेनरेट करता है। इस फोर व्हीलर कार में वी8 इंजन के साथ 9 स्पीड टाॅर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। इस कार के इंजन की खास बात यह है कि इस कार में सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इस तकनीक की सहायता से जब कार की स्पीड कम होती है तो यह सिलेंडर के एक बैंक को बंद कर देता है।

    इस फोर व्हीलर कार का इंजन इतना पावरफुल है कि यह फोर व्हीलर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को महज 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 291 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    Aston Martin DBX Car

    एक्सटीरियर और डिजाइन में कमाल

    एस्टन कंपनी ने Aston Martin DBX Car में एक चौड़ा ग्रिल दिया है, जो कार के फ्रंट हिस्से में फैला हुआ है। इस फोर व्हीलर कार में बिना फ्रेम वाले डोर दिए गए हैं जिससे यह कार में कुछ इस तरह सेट हो जाते हैं कि कार का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगने लगता है। इस कार के रियर में ट्विन एग्जाॅस्ट सिस्टम मिलता है, जो बंपर के साथ फिट है। इस फोर व्हीलर कार के रूफ पर लगे स्पाॅइलर, एलईडी टेल लाइट्स और सिग्नेचर डकटेल-स्टाइल बूट लिड स्पाॅइलर कार के डिजाइन को और भी अधिक खास बनाते हैं। इस कार का वजन 5000 पाउंड से थोड़ा अधिक है, जो कि बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार से कम है।

    लग्जरी फीचर्स से लैस है यह लग्जरी एसयूवी

    एस्टन मार्टिन डीबीएक्स कार के फीचर्स की बात करें तो Aston Martin DBX Car के केबिन के सेंटर कंसोल में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है जबकि ड्राइवर के सामने 12.3 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है, जो सुपर शार्प ग्राफिक्स के साथ काफी स्पोर्टी लेआउट के साथ आता है। इस कार में एप्पल कारप्ले स्टैंडर्ड मिलता है। इस कार में ड्राइविंग मोड्स से लेकर नेविगेशन तक की हर जानकारी मिलेगी।

    इस कार में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीट, ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल ईको, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट व रियर फाॅग लैंप, एडजेस्टेबल हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड 2-डिन ऑडियो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फ्रंट और रियर स्पीकर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए 14 स्पीकर्स (13 स्पीकर और 1 सबवूफर) दिया गया है। डीबीएक्स कार में 632 लीटर का शानदार बूट स्पेस दिया गया है।

    Aston Martin DBX Car

    सेफ्टी फीचर्स और जबरदस्त मुकाबला देखें

    एस्टन कंपनी ने इस फोर व्हीलर कार में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, पावर डोर लॉक, 6 एयरबैग्स, चाइल्ड लॉक, डे एंड नाइट रियर व्यू मिरर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

    एस्टन मार्टिन कंपनी ने Aston Martin DBX Car का मुकाबला सुपर कारें जैसे – Lamborghini Urus और Audi RS Q8 से कर सकती हैं।

    कम पैसों में खरीदें लग्जरी एसयूवी, वेरिएंट्स देखें

    भारत में एस्टन मार्टिन कंपनी ने Aston Martin DBX Car की कीमत 3.82 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) रखी है। एस्टन मार्टिन कंपनी ने Aston Martin DBX Car को केवल एक ही वेरिएंट – वी8 में उपलब्ध किया है।

    यह भी पढ़ें- 19.77 लाख में Beautiful Design वाली Toyota Innova Hycross Car, खरीदें लग्जरी फीचर्स के साथ

    डिस्क्लेमर– यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और कार की उपलब्ध विशेषताओं के आधार पर लिखा गया है। किसी भी वाहन को खरीदने से पहले संबंधित कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से जानकारी जरूर प्राप्त करें। कार की कीमतें समय और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं।

    aston martin dbx price aston martin dbx review new aston martin dbx
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    author
    Himanshu kushwaha

    मेरा नाम हिमांशु है। मैंने बी.ए. से स्नातक की डिग्री ली है हाल ही में मैंने बिजनेस मैनेजमेंट में इंटर्नशिप की है। Drives Alerts के लिए ऑटोमोबाइल ख़बरों के साथ-साथ मैं कई कैटेगरी में भी लेखन करता हूँ। और मैं पाठकों को रोचक व सटीक जानकारी देना चाहता हूँ।

    Related Posts

    मात्र ₹11 लाख में Maruti Suzuki e-Vitara: लंबी रेंज, Luxury डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली दमदार इलेक्ट्रिक SUV, जानिए

    17 March 2026

    भारत में जल्द होगी लॉन्च Royal Enfield Himalayan 750: देखिए कम कीमत और Luxury फीचर्स

    8 March 2026

    Suzuki GSX-8R: दमदार स्पोर्ट्स बाइक, Luxury डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

    2 March 2026
    Categories
    • ऑटोमोबाइल (261)
    • टेक्नोलॉजी (155)
    • बिजनेस (7)
    • मनोरंजन (21)
    Pages
    • About-Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    Recent Posts
    • REDMI Turbo 5: गेमिंग लवर्स के लिए 120Hz डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और 7540mAh बैटरी का शानदार कॉम्बिनेशन
    • Tecno Camon 50 Series: कम कीमत में शानदार फीचर्स का धमाका, नए स्मार्टफोन्स ने जीता यूजर्स का दिल
    • मात्र ₹11 लाख में Maruti Suzuki e-Vitara: लंबी रेंज, Luxury डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली दमदार इलेक्ट्रिक SUV, जानिए
    • भारत में Vivo T5x 5G: जल्द आ सकता है, Powerful परफॉर्मेंस टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर मिले
    • भारत में जल्द होगी लॉन्च Royal Enfield Himalayan 750: देखिए कम कीमत और Luxury फीचर्स
    Advertisement
    About Us  |  Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms and Conditions
    Copyright © 2024-2026, All Rights Reserved By DrivesAlerts.Com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.